शेयर मार्केट में सोमवार को तेजी का माहौल दिखा. मार्केट खुलने के दो घंटे बाद ही सेंसेक्स करीब एक हजार अंक चढ़ गया। इस बढ़त के साथ सेंसेक्स फिर से 80 हजार के आंकड़े को पार कर गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी आई। इस तेजी के साथ निफ्टी 24435 के अंक पर पहुंच गया। हालांकि निफ्टी 24400 के लेवल पर सस्टेन नहीं कर सका लेकिन फिर भी क्लोज़िंग 158 अंकों के बढ़त के साथ 24339 के लेवल पर क्लोज़ हुआ. लेकिन शुरुआती दो घंटे में निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हो गया।
पिछले हफ्ते मार्केट में जबर्दस्त गिरावट आई थी। अगस्त 2023 के बाद से सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट थी। गिरावट का मुख्य कारण विदेशी निवेशकों के बाहर जाने, निराशाजनक कॉर्पोरेट आय और बिकवाली पर जोर रहा। निफ्टी 50 में सप्ताह के लिए 2.7% की गिरावट आई, जबकि सेंसेक्स में 2.2% की गिरावट आई। पिछले हफ्ते स्मॉल-कैप 6.5% और मिड-कैप 5.8% गिर गए थे।